फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
सिक्स लेन नेशनल हाईवे पर कार ने सोमवार सुबह बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार को छोड़कर साथियों सहित भाग गया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोटें आने और अधिक खून बहने से मौत हो गई। बाइक सवार युवक इकदिल थाना क्षेत्र के नगला हरीराम गांव के बताए जाते हैं। एसओ आलोक कुमार राय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के नगला हरीराम गांव के 30 वर्षीय संजीव कुमार बाइक से पड़ोसी 25 वर्षीय सौरभ कुमार के साथ कस्बा बकेवर से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के सराय मिठ्ठे गांव के पास सिक्स लेन हाईवे पर पहुंचा। तभी इटावा की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे संजीव की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे के कारण इटावा-औरैया सिक्सलेन हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि कार पर हरियाणा का नंबर है। कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


- कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल
- सराय मिट्ठे गांव के पास सिक्स लेन हाईवे पर हुआ हादसा
- चालक हेलमेट नहीं लगाए था, कार चालक कार छोड़ भागा




















































फोटो नंबर 10- सिक्स लेन हाईवे पर घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार।
फोटो नंबर 11- सिक्स लेन हाईवे पर जमा भीड़ व पुलिस बल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें