फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 16 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 16 लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना भरथना थाना क्षेत्र के बकेवर रोड पर सेंगर नदी पुल के पास हुई। जहां तेजी से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार रामौतार निवासी मउैया शिव नारायण कोतवाली उनकी पत्नी मधु व रिश्तेदार आंनद निवासी पाल पुरा फफूंद घायल हो गया। दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के सूखताल के पास हुई जहां साइकिल से जा रहे रामौतार निवासी परमधाम व उनकी पत्नी कमला को बाइक सवार नेटक्कर मारकर घायल कर दिया। तीसरी घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुलदीप मोटर के पास हुई जहां साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई जिससे बाइक पर सवार ओम कांत निवासी लाल पुरा, धर्मेंद्र निवासी राम लीला रोड, नवीन निवासी सुदरपुर गिरनेे से घायल हो गए। उधर, इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर फूफई के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मान सिंह निवासी छोटी फूफई घायल हो गया। डीएम चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से विजय निवासी शांति कॉलोनी घायल हो गया। आईटीआई चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गौरव निवासी बाह आगरा, विनोद निवासी विष्णुपुरा बाह आगरा व शेरू निवासी बाह आगरा घायल हो गया। हाईवे पर जसवंत नगर थाना क्षेत्र ट्रक ने ट्राला में टक्कर मार दी। जिससे ट्राला का चालक ओमवीरनिवासी नगला कलार चौबिया घायल हो गया। एसएसपी चौराहे के पास ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक का चालक कुलदीप निवासी बाउरी थाना बढ़पुरा घायल हो गया। इसके अलावा मैजिक पर बैठकर जा रहा धर्मेंद्र निवासी भिंजी थाना कमालगंज घायल हो गया।
विज्ञापन



- सड़क हादसों में 16 लोग घायल
- घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
- बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गंभीर चोटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें