फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत विधूना रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे उसके सिर गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा महौली निवासी अनार सिंह (25) बाइक से रिश्तेदारी में गया था। जब वह घर लौट रहा था तभी ऊसराहार के पास सामने से ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में चोट लगी और मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है। उधर, कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास बाइक से जा रहे जाहिदी निवासी ब्राउन गंज को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। क्षेत्र में मोहल्ला करम गंज में घर के बाहर खेलते समय बाइक की चपेट में आने से शिव निवासी करमगंज घायल हो गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास स्कूटी फिसलने से अदिति पुत्री त्रिलोकी नाथ निवासी कटरा फतेह महमूद खां घायल हो गईं। इसके अलावा पीएसी के सामने बाइक के गिरने से बाइक सवार राम सिंह निवासी डूंगरी घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


- ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
- अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल
- बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें