फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या नहीं आत्म हत्या का निकला मामला, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरिशंकरपुरम कॉलोनी में दिनदहाडे़ गोली लगने से युवक की मौत का मामला हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का निकला। पुलिस को महिलाओं ने डर के कारण तीन लोगों के घर में घुसकर गोली मारने संबंधी झूठा बयान दिया था। पुलिस की छानबीन में मामला आत्महत्या का निकला। पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर उस तमंचे को बरामद कर लिया, जिससे गोली मारी गई थी। इस संबंध में एसओ ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हरिशंकरपुरम कॉलोनी में थाना भरथना के ऊमरसेंडा गांव निवासी अफसार अपने बडे़ भाई रज्जाक के घर शुक्रवार को आया था। वह दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बैठकर टीवी देखने लगा। तभी उसने आने साथ लाए तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। परिजन उसे मिनी पीजीआई ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। गोली लगने की सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कॉलोनी भोलू सिंह भाटी के अलावा अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। घर में मौजूद रज्जाक की पत्नी बिलकीस बानो व पुत्र वधू सायरा बानो ने पुलिस को बताया कि हम लोग नीचे खाना बना रहे थे। नकाब पोश तीन लोग उसके घर में घुस आए और ऊपर चले गए। वहीं पर इन लोगों ने टीवी देख रहे अफसार को गोली मार दी और भाग निकले। उनका कहना था कि उन्होंने गोली मारने वालों को नहीं पहचाना। मामला संदिग्ध लगने के बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाई। उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि अफसार ने खुद को गोली मार ली। घायल होने के बाद पति व अन्य लोग उसे लेकर अस्पताल चले गए। वह लोग काफी डर गई थीं। इस कारण से उन्होंने तमंचा छिपा दिया। बाद में पुलिस ने अफसार के भाई रज्जाक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अफसार शराब पीने का लती था। इस कारण से उसका पत्नी व ससुराल के लोगों से विवाद होता रहता था। इसी कारण उसने गोली मारकर आत्महत्या की है। एसओ भोलू सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। अफसार के गोली मारकर आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तमंचा व खोखा बरामद कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


- हत्या नहीं आत्महत्या का निकला मामला, तमंचा बरामद
- डर की वजह से महिलाओं ने दिए थे पुलिस को गलत बयान











फॉलोअप
फोटो नंबर 11- फ्रेंड्स कॉलोनी के मोहल्ला हरिशंकरपुरम में आत्महत्या करने वाले युवक के परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें