बिना बताए गायब रहने वाले कर्मचारियों पर रोडवेज
शिकंजा कस रहा है। विभाग ने बिना बताए गायब रहने वाले 16 कर्मचारियों पर
जुर्माना लगाया गया है।
इसके बाद भी हरकत से बाज नहीं आए इनके
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम परमानंद ने बताया कि रोडवेज के
ड्राइवर, कंडक्टर समेत अन्य कर्मचारी बिना सूचना के गायब हो जाते हैं। इसकी
वजह से विभाग को तमाम दिक्कतें आती हैं।
उन्होंने बताया कि 16
कर्मचारी कई दिनों से बिना बताए गायब हैं। इन पर रोज दो सौ रुपये के हिसाब
से जुर्माना लगाया जा रहा है। एआरएम ने बताया इसके बाद भी कर्मचारी नहीं
चेतते तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि
लापरवाही बरतने पर संविदा कर्मचारी की संविदा समाप्त कर दी जाएगी और रेगुलर
कर्मचारी का तबादला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना बताए कर्मचारियों
के गायब रहने से रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों के
समय से न आने पर रोडवेज की बसें भी देर से निकल पाती हैं।
मुख्यालय
की चेकिंग टीम ने बिधूना मार्ग पर इटावा डिपो की एक बस की चेकिंग की। इस
दौरान 15 यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। टीम ने इसकी रिपोर्ट एआरएम परमानंद
को भेजी थी।
इस पर उन्होंने रेगुलर चालक को निलंबित कर दिया, जबकि
संविदा परिचालक की संविदा समाप्त कर दी। उन्होंने कहा कि बिना टिकट
सवारियां ले जाने वाले चालकों और परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।