फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समर्थकों का धरना प्रदर्शन खत्म

Sat, 01 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर कचहरी परिसर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से किया जा रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।  घोषणा की गई कि छह अगस्त से जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।

नौ अगस्त को इटावा से भारी संख्या में लोग दिल्ली जाकर दस अगस्त को जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। समिति की ओर से मजबूत आरक्षण कानून बनाए जाने तथा आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त किए जाने के साथ ही लोकसभा में लंबित प्रोन्नतियों में आरक्षण का 117वां संविधान संशोधन बिल तुरंत पास कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा समिति की नौ अन्य प्रमुख मांगे भी हैं। इससे पहले आरक्षण समर्थक युवा जुलूस के रूप में धरना प्रदर्शन में शामिल होने कचहरी पहुंचे।

धरना प्रदर्शन में समिति संयोजक मुन्नीलाल सुमन, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामलखन, डीआर गौतम, सुरेशचंद्र जाटव, सरदार हेत सिंह, पूरन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डा एमपी सिंह, सत्यप्रिय मानव, खादिम अब्बास, जिला महासचिव प्रेम सिंह गौतम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें