इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ के पास सड़क के किनारे खड़े एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया जिले के भदौली थाना क्षेत्र के गांव ठाकुर गंज निवासी राम चंद्र (25) पुत्र पुलवासी प्रसाद बुधवार को किसी वाहन के इंतजार में उदी मोड़ चौराहे के खड़ा था। तभी भिंड की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा।
सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उदी सतीश राठौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हराम चंद्र पुत्र पुलवासी निवासी ठाकुर गंज देवरिया के रूप में हुई है। परिजनों को इसी सूचना दे दी गई है।