फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिये निकला कावंरियों का पहला जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला/बकेवर। कस्बा निवाड़ीकला से सैकड़ों कांवरियों का पहला जत्था फर्रुखाबाद जिले के शृंगीरामपुर के लिए रवाना हो गया। ये लोग रविवार सुबह वहां से गंगाजल भरकर महाशिवरात्रि के दिन कस्बे में प्राचीन शिव मंदिर जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन


महंत पप्पू बाथम के सानिध्य मेँ बम बम भोला जी महाराज, नैय्या खींच लगैयौ पार आरती के साथ निकले कांवरियों को ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। जत्थे में गोलू गुप्ता, अजय तिवारी, अंकुर गुप्ता, शिवम तिवारी, बादल पाल, ऋषभ तिवारी, उमेश पाल, ऋतिक उर्फ बाबू तिवारी, गोलू बाथम, संतोष, ऋषि तिवारी मौजूद रहे।

बकेबर, लखना सहित आसपास ग्रामीणांचल क्षेत्रों से फर्रुखाबाद के श्रंगीरामपुर गंगा घाट से कांवड़ से जल भरकर लाने के लिए कांवाडिय़ा रवाना होने लगे। ये शिव मंदिर पर शिवरात्रि को गंगाजल चढ़ाएंगे। कांवाडियां 3 मार्च की सुबह घाट से जलभरकर पैदल रवाना होंगे और शिवरात्रि के दिन अलसुबह अपने अपने गंतव्यों पर पहुंचकर गंगाजल शिवालयों पर चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें