इटावा। थाना बढ़पुरा के उदी चकरनगर मार्ग पर स्थित ग्राम कसौआ के समीप एक कार असंतुलित होकर गुरुवार को 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में दंपति मामूली चोट लगने के बाद सुरक्षित बच गए।
आगरा के थाना एत्मादपुरदौला क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी राजकुमार राजावत, पत्नी अनीता देवी के साथ इनोवा कार से चकरनगर स्थित बिठौली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्राम कसौआ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार 20 फीट गहरे गड्ढे में चली गई और पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पर पहुंचे और दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। उदी चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने क्रेन को बुलाकर कार को खाई से बाहर निकलवाया।
अनीता देवी के सिर व हाथ में मामूली चोट आई हैं जबकि राजकुमार पूरी तरह सुरक्षित थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इतने गहरे गड्ढे में कार के गिरने के बाद किसी को चोट न आना ईश्वर की कृपा ही मानी जाएगी।