फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर शिकंजा के लिए लगेंगे ड्रोन कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन कैमरे लगेंगे। साथ ही सीमा के थानों में चेकिंग के लिए अतिरिक्त फोर्स भी लगेगी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग जनपद में नहीं होगी। कैमरों में फुटेज मिलने पर माफिया के साथ संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

एक साल पूर्व प्रदेश में योगी सरकार ने ओवरलोडिंग के अलावा अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने कई बार अभियान चलाया। तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने पूरे पुलिस अमले के साथ अभियान चलाकर आवेरलोडिंग मेें करीब तीन सौ से अधिक ट्रकों को पकड़ा था। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। इतना ही नहीं, उन्हाेंने खुद हेल्पर बनकर उदी के अलावा हनुमंतपुरा चौराहे पर छापा मारकर ट्रकों को पास कराते तीन सिपाहियों को पकड़ा था। एसएसपी ने सिपाहियों को गिरफ्तार कराकर जेल भेजा था बाद में उन सिपाहियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की थी। लेकिन उसके बाद भी अवैध खनन व ओवरलोडिंग का सिलसिला नहीं रुक सका। अब भी वाहन स्वामियों के अलावा खनन माफिया चोरी छुपे ट्रकों को निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदी बैरियर में अलावा हनुमंतपुरा चौकी से भी ओवरलोड ट्रकों के निकलने का सिलसिला बना हुआ है। बताया गया है कि खनन माफियाओं ने पुलिस को चकमा देने के लिए कुछ चोर रास्ते भी बना लिए हैं और रात में उन्हीं रास्तों से होकर वह अपने ट्रक व ट्र्रैक्टरों को पार करा देते है। हालांकि ओवरलोडिंग के अलावा अवैध खनन पर काफी हद तक अंकुश लगा है लेकिन अभी पूरी तरह से बंद नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें