फोटो संख्या 18 किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
- फोटो : ETAWHA
बसरेहर। किसान संघर्ष समिति के देशव्यापी आह्वान पर किसान सभा ने मैनपुरी रोड, कुम्हावर रोड आदि सहित कई स्थानों पर जाम लगाकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन और सभा के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी कि यदि काले कृषि कानून रद्द न किए गये तो भारत बंद में पूरी ताकत से भागीदारी की जाएगी।
किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने यासीनगर में प्रदर्शन में भाग लेते हुए तीनों काले कृषि कानूनों को खेती-किसानी के लिए सर्वनाशी बताया। मोदी सरकार कॉरपोरेट्स की भलाई के लिए भ्रम फैलाकर किसानों को बांटना चाह रही है। यह आंदोलन पूरे देश का है। इन काले कानूनों से किसान ही नहीं, 80 फीसदी उपभोक्ता भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के उत्पीड़न की कड़ी निंदा की।
विभिन्न स्थानों पर सीटू के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रामवरन यादव, शीतल सिंह, कप्तान सिंह, फौजी रामनरेश, रामसेवक यादव, जबर सिंह शाक्य, राधेश्याम शर्मा, डॉ. रघुवीर नारायण, अनंतदेव, रामगोपाल, सियाराम, अमृत सिंह, शैलेन्द्र शाक्य एडवोकेट तथा डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह राजपूत ने नेतृत्व व संबोधन किया।