फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 14 Jun 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल की ब्लड बैंक यूनिट मेें ब्लड डोनेशन कैंप लगा। इसमें 15 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में 11 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


इससे पूर्व रक्तदान शिविर का  उद्घाटन पूर्व सीएमएस डा. वीएस अग्निहोत्री ने किया। रविवार को सुबह 9 बजेे से जिला अस्पताल परिसर में लगे रक्तदान शिविर में बलराम सिंह नर्सिग कालेज, आशा निकेतन तथा सांईं पैरामेडिकल कालेज की छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सीएमएस डा. अग्निहोत्री ने कहा कि आपके रक्त से एक व्यक्ति की जान को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार का विकार नहीं आता। बल्कि रक्तदान करने वाले में सामान्य व्यक्ति की अपेक्षा रक्त बनने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम में सीएमएस डा. पीसी पंाडेय, ब्लड बैंक प्रभारी डा. केके तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें