फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क बनाने से पहले निकाल लिए 1.45 लाख, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। नागरी लोलपुर ग्राम पंचायत गांव में बिना गली निर्माण के ही भुगतान निकालने के मामले में अब डीपीआरओ ने कमेटी गठित की है। ग्राम पंचायत में एक गली की सड़क बनाने के लिए 1.45 लाख रुपये का भुगतान अगस्त माह में ही निकाल लिया गया था जबकि सड़क का निर्माण भौतिक रूप से कराया ही नहीं गया था।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। इसके बाद ब्लॉक के अधिकारियों में खलबली मची तो अगले ही दिन सचिव व ठेकेदार निर्माण के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए काम नहीं होने दिया। इसके बाद पहले बीडीओ महेवा ने एडीओ पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में तीन सदस्यों कमेटी गठित की थी।
इसके बाद अब डीपीआरओ स्तर पर एक और नई जांच कमेटी बनाई गई है जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। बीडीओ महेवा बृजबिहारी लाल त्रिपाठी ने बताया कि नागरी लोलपुर ग्राम पंचायत में गली के निर्माण के बिना भुगतान निकाल लेने के मामले की जांच के लिए अब डीपीआरओ स्तर से कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें