इटावा। संस्था नेचर कन्जर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के जल सैनिकों ने शनिवार को रामकृष्णा विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को सुदूरवर्ती कसौगा गांव यमुना घाट पर ले गए। जहां पर यमुना जल को बचाने के साथ यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के उपाय बताए गए। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर यमुना प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
जल संरक्षक निर्मल सिंह की अगुवाही में यमुना प्रदूषण मुक्त बनाओं-यमुना बचाओं आंदोलन के अंतर्गत ग्रामीणों को साथ लेकर यमुना के घाट की सफाई की। निर्मल सिंह ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की मुहिम को गति प्रदान की। ब्यूरो
प्रदूषण मुक्त बनाओ, यमुना बचाओ आन्दोलन
ग्रामीणों को साथ लेकर यमुना के घाट की सफाई