फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली का रुख करेंगे बीएड, टीईटी के अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बीएड, टीईटी संघर्ष मोर्चा की कंपनी गार्डन में बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह कहा कि सरकार बीएड, टीईटी पास सन् 2011 के अभ्यर्थियों की उपेक्षा कर रही है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं द्वारा चुनाव में नौकरी देने का लॉलीपॉप देकर वोट लिया लेकिन सरकार में आने पर सिवाय आश्वासन कुछ नहीं मिला।


उदय प्रताप ने बताया कि सरकार ने पहले कहा था कि अगर किसी सीनियर वकील से आदेश की ड्राफ्टिंग करा कर दे दें तो नौकरी दी जाएगी। इस पर हम लोगों ने हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे से ड्राफ्टिंग करा कर सरकार को दिया लेकिन सरकार उस बात से भी मुकर गई। बीएड टीईटी अभ्यर्थियों द्वारा लखनऊ में लगातार धरना प्रदर्शन करने पर सरकार ने एक कमेटी का गठन किया जिसका अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बनाया गया था और इस कमेटी को 45 दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी थी। इसी आश्वासन पर हमने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया, लेकिन आज लगभग चार महीने हो चुके हैं और कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बीएड टीईटी अभ्यर्थियों में रोष है और अब वे उत्तर प्रदेश सरकार के इस रवैए से नाराज होकर दिल्ली का रुख कर रहे हैं। सात अक्तूबर को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। हम राज्य सरकार के द्वारा उत्पीड़न के बारे में केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे और समस्या का जल्द समाधान व कमेटी की रिपोर्ट को जल्द से जल्द उजागर करने की मांग करेंगे। ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार करेंगे। बैठक में सुमित दुबे, हिमांशु वर्मा, रश्मि दुबे, गीता सिंह, आशुतोष, सपना यादव, सोनम गुप्ता, आकांक्षा राठौर, एकता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


-सात अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें