अमर उजाला ब्यूरो
जसवंतनगर।
पुलिस ने रविवार तड़के अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ले जा रहे पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस वाहन थाने में खड़ा लिया और चालान करने के बाद पांचों को छोड़ दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जीवाराम को सूचना मिली कि जसोहन गांव के पास यमुना किनारे अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना पर वह सुबह तड़के पांच बजे वहां पहुंचे तो ट्रालियों में मिट्टी भरी हुई थी। पुलिस को देखकर ड्राइवरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की संख्या अधिक होने से उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं पडे़ थे। पकड़े गए ड्राइवर अरुण कुमार, सोनू, सौरभ, रामदास निवासीगण भीखनपुर थाना जसवंतनगर तथा अलकेस निवासी कीरतपुर थाना बलरई बताए गए हैं। बाद में इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर वाणिज्यकर अधिकारी उपदेश राय, एआरटीओ मु. अजीम तथा खनन अधिकारी मनीष यादव थाना जसवंतनगर पहुंचे। उन्होंने संयुक्त रूप से क्षमता से अधिक ट्रैक्टरों में मिट्टी भरना, ट्रैक्टरों का कागज न होना तथा बिना प्रपत्रों के मिट्टी का अवैध खनन करने पर चालान किया। बताते हैं कि बलरई थाना क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। बलरई पुलिस से चोरी छिपे मिट्टी भरकर जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आते रहते हैं। पुलिस की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
- अवैध खनन कर मिट्टी ले जाते पांच लोग पकड़े गए
- ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने खड़ा कराया, चालान के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया