शिला पट्टिकाओं का अनावारण करते जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने 124 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। उन्हाेंने बताया कि 1334.99 लाख रुपये से 124 सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
अंशुल यादव ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में जितने विकास कार्य हुए उतने कार्य पूर्व की किसी सरकार ने नहीं कराए। गांवों की सड़कों की मरम्मत के साथ नए रास्तों का निर्माण कराया गया है। जिससे गांवों के लोग शहरी क्षेत्र से जुडे़ हैं। उन्होंने पूजन कर पंचायत क्षेत्र के 124 निर्माण कार्यों की शिला पट्टिकाओं का अनावरण किया। बताया कि उक्त विकास कार्य चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के शासकीय अनुदान से पूरे कराए जाने हैं। ये निर्माण कार्य जिले के सभी विकास खंडों में होंगे। इनमें गलियों की इंटरलाकिंग भी शामिल है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र कु मार वर्मा ने बताया कि इंटरलाकिंग कार्य के लिए पांच लाख से 16 लाख तक की धनराशि अनुमानित है। शिलान्यास के बाद ये कार्य जल्द ही पूर्ण किए जाएंगे।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, विमल भदौरिया, नफीसुल अंसारी, राकेश यादव, अभियंता जिला पंचायत नीरज रस्तोगी, सफी अहमद, रामफल बाल्मीकि, प्रदीप कुमार, डा अरविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य शांती देवी, नारायण देवी, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।