उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी एवं ओपीडी ब्लॉक के पास अग्निशमन सुरक्षा से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त कर्मचारियों और स्टूडेंट्स आदि ने भाग लिया।
इस दौरान ओपीडी के पास आग की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें आग लगने के तुरंत बाद उसे कैसे बुझाया जाय इसका अभ्यास किया गया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर अनुरक्षण विभाग से सहायक अभियंता कृष्ण पाल सिंह, कनिष्क अभियंता विद्युत नरसिंह यादव, कनिष्क अभियंता सिविल अर्ताउरहमान, कनिष्क अभियंता ऑटोमोबाइल वेदप्रकाश मिश्रा, विभाग के तकनीकी कर्मचारी सतेंद्र कुमार यादव, उप्र राजकीय निर्माण निगम के कर्मचारी तथा विश्वविद्यायल के जनसंपर्क अधिकार अनिल कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के तुरंत बाद अग्निशमन सुरक्षा पर आधारित एक कार्यशाला का आयोजन प्रशासनिक भवन के सेमिनार हाल में किया गया। इस कार्यशाला में सुरक्षाकर्मियों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अग्निशमन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय में अग्निशमन संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अनुरक्षण विभाग से सहायक अभियंता कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नियमित रूप से आग से निपटने के लिए इस प्रकार के मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है।
इसमें जहां सुरक्षाकर्मियों के लिए अभ्यास व प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अस्पताल परिसर, मेडिकल कालेज, प्रशासकीय भवन के अतिरिक्त आवासों में भी आग लगने की स्थिति में तुरंत संपर्क किए जाने वाले प्रमुख दूरभाष नंबरों और मोबाइल नंबरों की सूची से संबंधित बोर्ड लगाए गए है।