इटावा। शहर समाजवादी पार्टी की एक बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें पार्टी के नगर अध्यक्ष मुबारक अंजुम ने 51 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें यदुवीर सिंह यादव, सिकंदर मेव, मनीष यादव, जैनुल आब्दीन, दिलीप दुबे, जयवीर सिंह कठेरिया व अफजाल को उपाध्यक्ष, चौधरी तकसीम को कोषाध्यक्ष, अभिषेक त्रिपाठी, मिक्की, हरी गुप्ता, नरेश यादव, अरविंद यादव, बब्लू अफजाल, कैलाश बाथम को सचिव के अलावा शेष लोगों को सदस्य बनाया गया है।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर कार्तिकेय यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता का शहर अध्यक्ष ने पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर अध्यक्ष ने नगर कार्यसमिति में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया है। यह टीम आने वाले लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका का निर्वहन करेगी। इस दौरान उत्तम सिंह प्रजापति, हेमरुद्र सेंगर, ललित दुबे, पदम तिवारी, डॉ. आशीष दीक्षित, सर्वेश शाक्य, आशीष यादव, मुस्तकीम, रामबाबू यादव, आदित्य गोविंद, लीलावती राजपूत, लज्जावती नायक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो