भाजपा ने शनिवार को बढ़पुरा क्षेत्र में विजय संकल्प बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली इटावा के नुमाइश पंडाल से शुरू हुई और उदी मोड़, कुंडेश्वर व पछायगांव आदि गांवों में घूमी। जहां लोगों ने उत्साह के साथ उसका स्वागत किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कस्बा उदी मोड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर पुलवामा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
विजय संकल्प बाइक रैली जब उदी मोड़ पर पहुंची तो यहां भाजपा जिला मंत्री अजय प्रताप धाकरे के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। सदर विधायक ने बताया कि संकल्प रैली के माध्यम से प्रत्येक गांव व बूथ तक लोगों को भाजपा सरकारों के द्वारा कराए गए विकास कार्यों व लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
ताकि हमारे बूथ सबसे मजबूत योजना को सफल बनाया जा सके। विजय संकल्प रैली का उदी मोड़ के अलावा कुंडेश्वर गांव व पछायगांव चौराहा पर भी ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस रैली में सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव राजपूत, विकास भदौरिया, संगठन मंत्री मुकेश यादव, जिला मंत्री शिवकांत चौधरी व हरेश दीक्षित, राहुल राजपूत, रवि पाल, ओमप्रकाश राजपूत आदि शामिल रहे।