फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के बादल जल्द छंट जाएंगे: तेज प्रताप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 09- सांसद तेजप्रताप यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन


तेज प्रताप ने पारिवारिक एकजुटता की बात दोहराई
कहा, संकट के बादल जल्द छंट जाएंगे
समाजवादी पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रही अनबन के बीच एक बार फिर दोनों धड़ों में एका की कोशिशें तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर बधाई दी तो मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव ने भी शनिवार को पारिवारिक एकजुटता की बात दोहराई।
जिला पंचायत सभागार में सपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि संकट के बादल छट गए हैं। अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना आशीर्वाद दे दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता एकजुट रहें। अगले दो माह में सबकुछ सामान्य हो जाएगा। मैनपुरी सांसद के इस बयान को पारिवारिक रिश्तों से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा देश में तानाशाही की राजनीति कर रही है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनने की बात कही। बैठक के दौरान एमएलसी दयाराम प्रजापति और अरविन्द प्रजापति ने सांसद को चांदी का मुकु ट पहनाकर स्वागत किया। नगर निकाय चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि मन बना लेंगे तो कोई भी नगर पालिका चुनाव जीत सक ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें