फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के चावल ले जाते पकड़ा, डीलर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बकेव के ग्राम मेंहदीपुर में गरीबों का राशन बेचने जा रहा कोटेदार पुलिस को देखकर साथियों समेत भाग गया। पुलिस ने राशन लदी पिकअप को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने 20 क्विंटल चावल को सील कर दिया है।

महेवा ब्लाक की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर का राशन डीलर सोमवार को पिकअप में गल्ला लादकर बाजार में बेचने जा रहा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्म कुमार और ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय व बराऊख चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा मय फोर्स वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर राशन डीलर व उसके साथी गाड़ी छोड़कर भाग गए। भरथना के पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप में लदी राशन की बोरियों की तौल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि पिकअप में करीब बीस क्विंटल चावल लदा था। जिसको सील कर दिया गया है। कोटेदार के घर पर भी 22 क्विंटल गेहूं की बोरी मिली है। इसे अन्य राशन डीलर को देकर वितरण कराया जाएगा। कोटेदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

- ग्राम मेंहदीपुर में गरीबों का राशन बेचने जा रहा कोटेदार भागा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें