फोटो 25: बुलेट सीज करती सीओ आयुषी सिंह अन्य स्टाफ। संवाद
पटाखा बुलेट सीज कर 12 वाहनों का किया चालान
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान पुलिस ने पटाखा बुलेट सीज समेत छोटे-बड़े 12 वाहनों का चालान किया गया।
सीओ आयुषी सिंह ने काली फिल्म चढ़ी एक थार वाहन को रोककर उसकी काली फिल्म उतरवाई गई। वहीं, तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। पुलिस ने चेकिंग के साथ ही नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान बाजार व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला आरक्षियों ने राह चल रही महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, एसआई शुभम वर्मा समेत कांस्टेबल व 20 महिला आरक्षियों की टीम मौजूद रहीं। (संवाद)