फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: वंदे भारत में बिना टिकट सवार 12 लोगों को उतार वसूला गया जुर्माना

Sun, 15 Nov 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 12 लोग वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट चढ़ गए। ट्रेन स्टाफ ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद वंदे भारत को इटावा जंक्शन पर रोककर सभी को उतारा गया। इसके बाद रेलवे ने उनसे जुर्माना वसूला। वहीं, बिना टिकट के पकड़े गए लोगों का कहना था कि वह अपने रिश्तेदारों को छोड़ने आए थे। ट्रेन के गेट बंद होने से वह अंदर रह गए।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22415 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार सुबह कानपुर पहुंची थी। इसमें 12 महिला-पुरुष व एक बच्चा अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए ट्रेन के अंदर चले गए। इसी दौरान ट्रेन के ऑटोमेटिक गेट बंद हो गए। ट्रेन में महिलाओं और बच्चे के साथ फंसे लोगों ने उतरने के लिए प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। ट्रेन स्टाफ ने इसकी सूचना टूंडला कंट्रोल को दी। इसके बाद सुबह 10:49 बजे ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोका गया।

स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना, आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एसआई हीराचंद्र मीना टीम के साथ पहुंचे। सभी 12 लोगों को उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। यहां सभी का टिकट बनाकर जुर्माना वसूला गया। बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पीएम मीना ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास प्लेटफार्म टिकट भी नहीं पाए गए थे। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद सभी को स्टेशन पर उतारकर जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें