फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली चोरी करते 12 को पकड़ा

Tue, 27 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम और विजिलेंस टीम ने मंगलवार सुबह अभियान चलाया। धनुवां, शाहजहांपुर, फतेहपुरा, नगला डंबल समेत आसपास के क्षेत्रों में टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा। जांच में पांच उपभोक्ता पांच किलोवाट तक की बिजली चोरी करते मिले, जबकि अन्य उपभोक्ता एक से तीन किलोवाट तक बिजली चोरी करते पाए गए। टीम ने मौके पर ही उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिजली निगम और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बिजली चोरी के मामलों की जांच की। एसडीओ राजेश कुमार ने उपभोक्ताओं से समय से बिजली बिल जमा करने को कहा, जिससे बकाया बढ़ने से आर्थिक बोझ न बढ़े। छापे के दौरान जेई प्रमोद शरण, जेई कौशल पांडेय, जेई विजिलेंस अजय बाबू समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और बिजली कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें