फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 फीट गहरी खोदी गई कब्र

विज्ञापन
फोटो संख्या 35 बारहीटोला में खाडी एम्बूलेस - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
सामान्यता सुपुर्द-ए-खाक के लिए छह फीट गहरी कब्र खोदी जाती है। कब्र कब्रिस्तान के लोग ही खोदते हैं लेकिन कोरोना से मृत युवक की कब्र जेसीबी से खुदवाई गई। इस कब्र की गहराई 12 फीट रखी गई।
विज्ञापन

शव को एंबुलेंस से कब्र तक लाया गया। एंबुलेंससे रस्सी के सहारे शव को कब्र में उतरा गया। इसके बाद जेसीबी से कब्र पर थोड़ी मिट्टी डाली गई। नगर पालिका के कर्मचारियों की पीपीई किट भी कब्र में डालकर ऊपर जेसीबी से मिट्टी डाली गई।
शव को दफन करने के बाद सबसे पहले कब्र के आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके बाद एंबुलेंस, जेसीबी में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके बाद कब्रिस्तान के अंदर से रास्ते से एंबुलेंस आने वाली सड़क को नगर पालिका की टीम ने पीपीई किट पहनकर सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब हॉटस्पॉट की संख्या 17 पहुंच गई है। इसमें सात सात शहर में हैं।
इसके अलावा जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में एक, भरथना तहसील क्षेत्र में चार, सदर तहसील क्षेत्र में तीन, चकरनगर और सैफई तहसील क्षेत्र में एक-एक हॉटस्पॉट है।
पिछले 24 दिनों में विभिन्न स्थानों से अब तक 550 बसों से 6500 से अधिक प्रवासी जनपद में आ चुके हैं। ब्रज गोपाल महा विद्यालय में रोडवेज बसों से प्रवासी लोगों को लाया जा रहा है।
शिविर के नोडल अधिकारी अरशद अली ने बताया 02 मई से लेकर 25 मई तक 553 बसों से 6617 प्रवासी इटावा आ चुके हैं। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद घर जाने पर खाद्य सामग्री दी जा रही है।
दूसरी और तहसीलदार सदर एन राम ने बताया सोमवार को नुमाइश पंडाल से 30 बसों से 1500 प्रवासी लोगों को उनके जनपदों में भेजा गया।
जिला अस्पताल से सोमवार को 118 कोरोना संदिग्धों के सैंपल सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय जांच के लिए भेजे गए।
सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया 50 सैंपल जिला अस्पताल आए मरीजों के लिए गए, जबकि 68 मोबाइल वैन से लाए गए। बताया कि सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय से 115 जांच रिपोर्ट आईं, जिसमें 95 निगेटिव, 18 रिजेक्ट तथा दो पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें