फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रुटिपूर्ण प्रवेश पत्र के चलते परीक्षार्थियों की परीक्षा न छूटे: डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर जेडर कोड एवं विषय त्रुटिपूर्ण हो गए हैं। लिहाजा उन्हें संशोधित करते हुए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को शामिल किया जाए। मंगलवार को सुबह हाईस्कूल की पाली में हिंदी प्रारंभिक विषय की परीक्षा है। परीक्षा सभी 74 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल कराने के लिए विद्यालय द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर ही परीक्षार्थियों के विवरण मुद्रित कराए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि लड़के का जेडर कोड एक तथा लड़की का जेडर कोड दो है। प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि किसी ऐसी स्थिति में परीक्षार्थी की परीक्षा छूटने न पाएं। विद्यालयों द्वारा किए गए संशोधनों की सूचना डीआईओएस कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए जिससेे संबंधित जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें