अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। मेहरा चुंगी चौराहा पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पकौड़ा बेचकर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का विरोध किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पकौड़ा बेचने की नसीहत देकर शिक्षित युवाओं का मजाक उड़ाया गया।
प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन वह भी अभी पूरा नहीं हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने कहा कि सरकार की कथनी तथा करनी में बहुत अंतर है। इस दौरान कांग्रेसी नेता आशुतोष दीक्षित, गौरव चौहान, सुधांशु दीक्षित, शिवम तिवारी, गौरव तिवारी, आसिफ वारसी, कासिम, इमरान, मनीष तिवारी, रोहित दुबे, अनुपम चौधरी सहित तमाम एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।