फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी नेताओं को रिहा करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को कचहरी में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें लखनऊ में प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठी चार्ज की निंदा की गई, साथ ही इनको रिहा करने की मांग की गई।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव से पहले 120 दिन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। सरकार बने छह माह से अधिक बीत गए तो इन वादों को पूरा करने की मांग की जा रही है। लखनऊ में मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर उनकी नेताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की गई कि चुनाव से पूर्व किए गए वादों को अतिशीघ्र पूरा किए जाए, लाठीचार्ज व अभद्रता करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो, घायलों का समुचित इलाज व उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए तथा हिरासत में ली गई आंगनबाड़ी नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए। इस दौरान शिवकुमारी, अखिलेश कुमारी, चंद्रमुखी, अरुण कुमारी, बृजकिशोरी, लक्ष्मी देवी, सरला देवी, रश्मि पाल, धन देवी, ऊषा देवी आदि मौजूद रहीं।

-एसोसिएशन ने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर लाठीचार्ज की निंदा की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें