फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से जा रही स्कार्पियों पेड़ से टकराई, पीएसी सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदी।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इटावा-ग्वालियर रोड पर उदी मोड़ के पास बेकाबू स्कार्पियो कार एक नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार एक पीएसी सिपाही की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पेड़ से कार के टकराने की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने एक के मरने की पुष्टि कर दी। तीन लोगों को पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

चकरनगर रोड उदी मोड़ निवासी 29 वर्षीय दलवीर सिंह पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात थे। इस समय उसकी तैनाती सचिवालय लखनऊ की सुरक्षा में थी। वह दीपावली में घर आए थे। शनिवार शाम को वह अपने दोस्त विक्की निवासी उदी मोड़, सौरभ निवासी नगला गौर व गोलू यादव के साथ स्कार्पियो से इटावा आए थे। रात करीब एक बजे सभी लोग घर लौट रहे थे। तभी ब्लॉक के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दलवीर के मरने की पुष्टि की। विक्की भी मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी हालत काफी गंभीर है। तीनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां से विक्की के परिजन उसे ग्वालियर ले गए।
विज्ञापन



- बेकाबू कार पेड़ से टकराई, सिपाही की मौत
- स्कार्पियो में सवार तीन लोग घायल,
- मृतक पीएसी में था, वह सचिवालय की सुरक्षा में तैनात था



























फोटो नं 26- उदी मोड़ पर हादसे के बाद मौके पर टूटी पड़ी कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें