भरथना में एक मकान में लगी आग से जलकर राख हुआ सामान
- फोटो : amarujala
भरथना। नगर के मोहल्ला आजाद रोड पर दीपावली के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से एक व्यापारी के घर में लगी आग गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हुआ। मकान निर्माण के लिए रखे 235000 हजार रुपये भी राख हो गए। आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से जन हानि की सूचना नहीं है। आग से नुकसान की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहल्ला आजाद रोड निवासी गौरव पोरवाल मिठाई आदि के डिब्बे बनाने का काम करते हैं। दीपावली की रात समय करीब 10:30 बजे वह परिवार के साथ घर के ऊपरी हिस्से में दीपावली की पूजा करने के बाद आराम करने चले गए। घर के निचले हिस्से में कहीं से आतिशबाजी की चिंगारी आ कर गिर गई । जिससे उसका गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।
गौरव ने बताया कि उसके घर के निचले हिस्से में आग लगने की जानकारी उस समय हुई जब मकान से निकल रहे धुएं को आसपास के लोगों ने देखा। उसने बताया कि आग से एक रंगीन टीवी, एक तखत, एक बाइक के साथ-साथ अन्य गृहस्थी का सामान व मकान निर्माण के लिए रखे हुए दो लाख पैंतीस हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। थाना प्रभारी जेपी पाल, कस्बा चौकी प्रभारी शशिपाल भारद्वाज मौके पर पहुंच गए।