जसवंतनगर। होली की छुट्टियों से पहले होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बचपन ए प्ले स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने गुलाब के फूलों से एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली।
बच्चों ने केमिकल रहित बिन पानी और फूलों से होली खेलने की शपथ लेकर एक दूसरे को मिठाइयां बांटीं। इस मौके पर अनीता, रूबी, वैशाली, मेनका, सपना आदि मौजूद रहीं।