इटावा। उदी मोड़ पर स्थिति राम कृष्णा विद्या मंदिर में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों एवं बच्चों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
संस्थापक रामप्रकाश यादव एवं प्रबंधक राजीव यादव ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है इसलिए बुराई को त्याग कर अच्छाई को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव यादव, नीति यादव, विनय, किरण, रंजना, अर्चना आदि उपस्थित रहीं।