फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 11 आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयुष्मान विभाग के नव चयनित 11 आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की जनपद को सौगात मिली। विधायक भरथना साव़ित्री कठेरिया और जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सभी नव चयनित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों को कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर चिकित्सा अधिकारियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि आयुर्वेद का क्षेत्र बहुत व्यापक है। सभी लोग आयुर्वेद को अपनायें और स्वस्थ रहें। नियुक्त चिकित्साधारियों में 05 आयुर्वेद और 06 होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. ललित द्विवेदी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. कल्पना राठौर, डॉ. रजनी और डॉ. मानवी शाक्या, होम्योपेैथिक चिकित्साधिकारी के रूप में डॉ. सीपिका गुप्ता, डॉ. सुमालिका सिंह, डॉ. काजल जैन, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह वर्मा, डॉ. सुमन कुमारी एवं डॉ. अनुपमा दुबे को होम्योपेैथिक चिकित्साधिाकारी के रूप में जनपद में तैनाती मिली। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें