फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागुर मछली को न पाले पट्टा धारक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उप्र सरकार की योजनाओं को क्रियान्वयन कराने के लिए सहायक मत्स्य निदेशक इटावा ने पट्टे वाले तालाबों को सही तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई करने की बात कही।
विज्ञापन


बुधवार को स्थानीय तहसील के ग्राम निवाडीखुर्द के तालाब पर सहायक मत्स्य निदेशक सृष्टि यादव ने मछलियों के पकड़े जाने को बारीकी से देखा। उन्होंने बताया कि हवसी, थाई, मागुर मछली पालने पर रोक लगा दी गई है। कोई भी पट्टाधारक एवं निजी तालाबों में पालन नहीं करेगा। रोक के बावजूद जिस व्यक्ति ने इन मछलियों का पालन किया और पकड़े जाने पर उन्हें 6 माह की सजा व जुर्माना होगा।

निवाड़ीखुर्द के तालाब में गंदगी मिलने पर ग्रामीणों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने को कहा। मछलियों को सरकार से निर्धारित कंपनी का दाना खिलाएं और यह मत्स्य विभाग के कार्यालय में हर समय उपलब्ध रहता है। इस अवसर पर बृजेश कुमार, सुरेश वाथम, विकास कश्यप, रोहताश वाथम, रामस्वरूप, बलराम सिंह आदि पट्टाधारक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें