फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। जिले के अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराया है।

पहली घटना बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनवर्षा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर हुई। जहां दो बाइकों की भिड़ंत में बाइकों पर सवार अंकुर (30) पुत्र राम गोपाल निवासी मानिकपुर विशू थाना इकदिल व दूसरी बाइक पर सवार वीरेंद्र पुत्र लाला राम निवासी हिगुठिया थाना बकेवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने सीएचसी पर भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते में अंकुर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर मानिक पुर मोड़ के पास हुई जहां तेजी से जा रही बोलेरो कार ने पीछे से बाइक से जा रहे उपेंद्र कुमार (28) पुत्र कप्तान सिंह निवासी रमऊपुर परसौली थाना बकेवर को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो को भगा ले जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पडे़ उपेंद्र को जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें