इटावा। जिला समेत आसपास क्षेत्रों में युवाओं को ऑनलाइन व प्रचार-प्रसार करने पर 22 लाख रुपये की लोगों से ठगी कर ली। इससे ठगों ने एसयूवी कार, बाइक व घर का निर्माण करवा लिया। साइबर क्राइम निरीक्षक ने ठगों पर 10 पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
साइबर क्राइम निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि शिवा कुशवाहा, मयंक कुशवाहा निवासी जालिम अड्डा थाना सिविल लाइंस ने साथी युवराज यादव निवासी सैफई आईटीआई चौराहे, अमन निवासी नगला पीर, रवि बजरंग यादव निवासी सैफई, मीरा मोरवानी, प्रिंस, रिषभ निवासी इटावा, लकी निवासी नोएडा, दीपक कुशवाहा निवासी जालिम अड्डा के साथ मिलकर बिग डेडी एप (बीडीसी) चला रहे थे। इसमें ऑनलाइन खुद खेलकर लोगों को रुपये जीतने का झांसा देते थे।
साथ ही इसका प्रचार-प्रसार भी करते थे। साइबर निरीक्षक ने बताया कि शिवा कुशवाहा ने ऑनलाइन एप के जरिए लोगों से ठगी कर 21,86,892 रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 19 मई, 2025 को ठग लिए। लोगों से ठगी कर उसने मकान निर्माण करवाया। साथ ही 22 लाख कीमत की एसयूवी कार व इतने ही रुपये की भाई पंकज कुशवाहा के नाम बाइक खरीदी। पुलिस ने सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी।