फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-12 लड़कों ने हॉकी डंडों से स्पोट्र्स दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के पक्का तालाब चौराहे के पास मौजूद जैन स्पोर्ट्स की दुकान में सोमवार देर शाम 10-12 लड़के हॉकी डंडे लेकर घुस आए और दुकानदार को पीट दिया। दुकानदार का आरोप है कि हमलावरों ने गोलक से रुपये लूटने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों ने दो लड़कों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अकालगंज निवासी नरेश कुमार जैन की पक्का तालाब चौराहे पर खेलकूद के सामान की दुकान है। सोमवार की शाम करीब पौने सात बजे चार पांच बाइकों पर सवार 10-12 लड़के उनकी दुकान में घुस आए। इन लड़कों ने दुकान में से ही हॉकियां व डंडे उठाए और दुकानदार रोहित जैन व कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे। हमलावर लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए गोलक में रखे रुपये लूटने का प्रयास किया। दुकानदार रोहित के पिता नरेश कुमार जैन ने बताया कि यह लड़के दुकान में हॉकी डंडा लेने घुसे थे। उनकी कहीं लड़ाई हो गई थी। उनके बेटे ने विरोध किया तो यह लड़के उसे ही पीटने लगे। गोलक में रखे रुपये भी लूटने की कोशिश की।
इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। तभी हमलावर लड़के भागने लगे। लेकिन भीड़ ने दो लड़कों को पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा व कोतवाली पुलिस ने इन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय का कहना है कि दो युवकों को हिरासत मे ंलिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें