फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रिश्तेदारी में आए एक युवक की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गई। रिश्तेदारों ने युवक को परिजन को मौत की खबर दी तो वह भी पहुंच गए। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव कुंवरपुर निवासी रामविलास सिंह के यहां दो दिन पहले भांजे का लड़का हैनवीर सिंह (20) पुत्र दयाराम निवासी गांव सरावल थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज गया था। दो दिनों से वह कुंवरपुर में ही रुका था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन ने आशंका के चलते पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि युवक काफी लंबे समय से बीमार बताया गया है, उसके गुर्दे में पथरी थी इसकी वजह से काफी कमजोर भी हो गया था। मौत होने का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें