भारतीय जनता पार्टी के युवा सम्मेलन में मंगलवार को अलीगंज का जहरीली शराब कांड का मुद्दा जमकर गूंजा। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने युवाओं को पार्टी की नीतियां और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश का विकास किया है। नोट बंदी के फैसले के बाद जनता सरकार के साथ खड़ी है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अलीगंज में जहरीली शराब ने कई लोगों की जान ले ली। मगर सरकार अब तक कोई जांच नहीं करा सकी है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद शराब कांड की निष्पक्ष जांच होगी। सम्मेलन को ब्रज प्रांत युवा सम्मेलन संयोजक मनोज राघव और सह संयोजक मनीष गौतम, जिला संयोजक सौरभ गुप्ता, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, अजय यादव, रज्जनपाल सिंह चौहान, कुबेर अंगरिया, मिथलेश अंगरिया, विपिन वर्मा डेविड, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, सुधाकर वर्मा, विक्रांत माधौरिया, प्रदीप भामाशाह, सतेंद्र जादौन, रामनिवास राजपूत, धीरज पाठक, दुष्यंत पुंडीर, चेतन जादौन, पीयूष शाक्य, संतोष चौहान, अग्रिम जैन आदि रहे।