फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव सरौठ पछाया में बुधवार को 20 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके पिता ने सौतेले पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार उपाध्याय के अनुसार गांव सरौठ पछाया निवासी अभय प्रताप उर्फ साेनू पारिवारिक संबंधों को लेकर तनाव में रहता था। उसकी मां करीब 14 वर्ष पहले सराय अगहत निवासी बृजवीर सिंह के साथ विवाह करके रहने लगी थी। बाद में वह राहुल बाबा नाम के के साथ रहने लगी। राहुल के भी किसी अन्य महिला से संबंध थे। इसी को लेकर परिवार में विवाद रहता था। घर में तनाव का माहौल बना हुआ था। सोनू इस पारिवारिक कलह से परेशान था और मानसिक तनाव में था। बुधवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
इसकी जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बृजवीर ने राहुल उर्फ बाबा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवक की आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। -राजेश कुमार सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें