फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

Thu, 19 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को बस स्टैंड के पास स्थित एक एग्रो स्टेट परिसर में युवक जितेंद्र उर्फ जीतू (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एएसपी, सीओ सिटी व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन



कोतवाली देहा के गांव विरामपुर निवासी नरेश चंद्र पचौरी की बस स्टैंड पर नेशनल बक्खा उद्योग के नाम से दुकान है, वहीं पास में ही बने एक एग्रो स्टेट में बक्खा बनाने का काम करते हैं। दुकान पर इनका बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू (20) भी बैठता था। बताते हैं कि गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह दुकान खोलने पहुंचा और साफ-सफाई करने के बाद चला गया। इसके बाद से वह न तो घर पहुंचा न ही दुकान पर वापस लौटा।


बताते हैं कि सायं करीब पांच बजे बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। तभी उनकी शटल केंद्र के अंदर जा गिरी। दीवार पर चढ़कर बच्चे शटल उठाने जा रहे थे, तभी उन्होंने जितेंद्र को मृतावस्था में पड़ा देखा और शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर घरवाले व लोग पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी करन सिंह, नगरप्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। घटना को लेकर परिवारीजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है। सीओ सिटी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, फिर भी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर में सुनी गई थी फायर की आवाज
 एकत्रित हुए लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच एक फायर की आवाज सुनी गई थी, मगर इस दौरान किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें