फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल विस्तार की मांग, सड़क पर उतरे सामाजिक संस्था

Thu, 19 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल विस्तार को लेकर लक्ष्य संस्था द्वारा शुरू किया गया आंदोलन अब जोर पकड़ने लगा है। अन्य संगठन भी अब इस मांग को लेकर हुंकार भरने लगे हैं। एटा-कासगंज रेल लाइन विस्तार और एटा से आगरा तक ट्रेन चलाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली। रैली के चलते जीटी रोड पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सभा की और केंद्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन स्टेशन मास्टर एसएस मीणा को सौंपे।
विज्ञापन



गुरुवार को सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल से रैली निकाली गई। जो ऋषि मार्केट, जीटी रोड, बस स्टैंड, रेलवे रोड होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस-प्रशासन भी चौकन्ना रहा। इस दौरान किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई हैं कि एटा-कासगंज तक रेल-लाइन को जोड़ा जाए, एटा-लखनऊ, दिल्ली, आगरा तक रेल गाड़ियां चलाई जाएं, इससे सरकार को राजस्व मिलेगा।


वहीं, एटा-टूंडला रेल लाइन पर जवाहपुर कमसान रेलवे स्टेशन के पास गांव नगला समन पर रेलवे क्रासिंग पर कर्मचारी तैनात किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव, ओमप्रकाश, आरपी सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. प्रेमीराम मिश्र, डॉ. निरूपमा वर्मा, सचिन उपाध्याय, नरेश पाराशर, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन


यह संगठन हुए शामिल
- रेल-विस्तार को लेकर संस्था लक्ष्य, भाकियू राष्ट्रवादी, वामा संस्था, ब्राह्मण महासभा, हृयूमन राइट वाच सोसाइटी, अलार्म इंडिया, संस्कार भारती, आर्य समाज, शिक्षामित्र संगठन आदि शामिल हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया ने दिया आश्वासन
 ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी व भाजपा नेता सचिन उपाध्याय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री व आगरा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया से उपस्थित लोगों के बीच मोबाइल पर बात की। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि छह माह के अंदर एटा से कासगंज तक रेल विस्तार व एटा से आगरा तक ट्रेन को चलवाया जाएगा।

धरना देने पालिकाध्यक्ष दिल्ली हुए रवाना
 ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू राष्ट्रवादी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी को दिल्ली के लिए रवाना किया। आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ी तो हजारों की संख्या में किसान शामिल होकर उनके साथ शामिल होंगे। बता दें कि रेल-विस्तार को लेकर पालिकाध्यक्ष दिल्ली में शुक्रवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें