फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याः 'हत्यारों से किया संघर्ष, जान बचाने को भागा, पीठ पर मारी गोली, सेना में भर्ती होना था सपना'

Tue, 21 Feb 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मौजूद लोगों व परिजन से बात करके तथ्य जुटाए। मामले की जांच कर रही है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मामले की जांच कर रही है। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।   

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के नगला खिल्ली गांव का है। गांव निवासी प्रदीप कुमार अपनी मां मीना देवी और बहन नीतू के साथ रहता था। पिता तुर्रम सिंह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ग्वालियर बटालियन में तैनात हैं। पिता के पद चिह्नों पर चलकर प्रदीप भी देश सेवा का भाव लिए सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।

स्नातक करने के बाद सेना में जाने की तैयारी कर रहा था

प्रदीप के भाई विल्सन कुमार ने बताया कि बहन को जीएनएम नर्सिंग की परीक्षा दिलाने के लिए मां रविवार को घर से निकली थीं। घर पर कोई खाना बनाने के लिए नहीं था। इस पर मैने पत्नी सिया को गांव भेजा था। भाई स्नातक करने के बाद सेना में जाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

घर पर रहकर पूरी जिम्मेदारी संभालता था

सुबह जल्द उठकर दौड़ लगाना दिनचर्या में शामिल था, जबकि शारीरिक व्यायाम भी करता था। इसी बीच अचानक युवक की हत्या होने की खबर ने परिवारीजन को झकझोर कर रख दिया है। बताया वह दो ही भाई थे। वह आगरा में रहता है, जबकि प्रदीप घर पर रहकर पूरी जिम्मेदारी संभालता था।

शव से 100 मीटर दूर चालू हालत में मिला फोन

भाई ने बताया कि हत्यारों ने फोन को हाथ नहीं लगाया। यह शव से करीब 100 मीटर दूर चालू हालत में पड़ा मिला। यहां पर देखने से ऐसा लग रहा है कि भाई ने हत्यारों के साथ संघर्ष किया है। तभी उसका फोन गिरा। वह जान बचाकर भागा तो पीछे से पीठ में गोलियां मारी गई हैं।

खुलासा करने को लगाई गईं तीन टीमें

एएसपी अपराध विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। तहरीर व जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें