एटा के हाईवे पर गांव सेंथरी पर लोडर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह दिवाली पर बाइक से नोएडा से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
गांव लोधीपुर थाना अमांपुर जिला कासगंज निवासी शिव प्रकाश ने बताया कि बेटा राजकुमार उर्फ राजेंद्र (25) नोएडा में अपने मामा की दुकान पर काम करता था। सोमवार सुबह गांव लौटते समय मलावन थाना क्षेत्र में गांव सेंथरी के पास हाईवे पर हादसा हो गया।
बाइक सवार राजकुमार उर्फ राजेंद्र लोडर वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
घर पर जानकारी होते ही दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। शिव प्रकाश ने बताया कि राजकुमार चारा भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी मलावन ने बताया कि परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उनको सौंप दिया गया।