फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात मौत: धान के खेत में मिली 16 वर्षीय लड़के की लाश, हालत ऐसी...कांप गए घरवाले

Tue, 21 Oct 2025 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

धान के खेत में 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
महिलाओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम जिनाबली में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान पिंटू (16 वर्ष) के रूप में हुई है। किशोर के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


खेत में शव मिलते ही मची सनसनी
सुबह खेत में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ जलेसर, एसएचओ, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन




हत्या की आशंका, पीएम रिपोर्ट पर टिकी नज़र
मृतक किशोर पिंटू के चेहरे पर मिले चोट के निशानों के चलते यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल है और तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें