फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फसल में पानी लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़वा में खेत पर धान की फसल में पानी लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजू निवासी नगला गढ़वा ने बताया कि उसका भाई कुलदीप (26) शनिवार की दिन रात खेत पर धान की फसल में पानी लग रहा था। उसी समय किसी तरीके से उसको करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी मिलने पर हम लोग खेत पर पहुंचे और वहां से कुलदीप को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें