फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 02 Jun 2024 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से युवक चपेट में आ गया। वह अपनी भैंस को लेकर बांधने के लिए गया था। तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जबकि पिता भी चपेट में आकर घायल हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम बिजलई निवासी दिनेश (35) रविवार सुबह के समय अपने घर से भैंस लेकर बाहर बांधने के लिए निकला था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसे वह नहीं देख सका और उसका पैर तार पर पड़ गया। जोरदार करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से पिता जोगराज भी आ रहे थे, उनको भी करंट लग गया। तेज झटके के साथ बिजली ने दूर फेंक दिया। उनके सर पर चोट लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें