फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में एक युवक ने फं दा लगाकर जान दे दी। वह बृहस्पतिवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। आत्महत्या करने की वजह गृहकलह बताई जा रही है। गांव लोहाखार के लोगों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि 35 वर्षीय योगेश बृहस्पतिवार की शाम को घर से बाइक लेकर निकला था।
विज्ञापन

देर रात तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि कंसुरी गांव के पास एक बाग में किसी युवक ने फंदा लगा लिया। वहीं उसकी बाइक खड़ी है। जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे तो योगेश का शव एक पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष बागवाला फूलचंद्र ने बताया घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें