फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब पिलाने के बाद पीट-पीट कर युवक की हत्या

Tue, 11 Jul 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से बुलाकर युवक को गांव के ही तीन लोग ले गए। किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर बुरी तरह से पीटा गया। परिजन का आरोप है कि मृत समझ कर डाल गए थे, इसके बाद मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अचलपुर निवासी मुन्ना लाल (42) की हत्या की गई है। भतीजे प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे एटा शहर से चारों लोग आए थे। कुछ देर घर पर रुके, इसके बाद फिर गांव के ही दुर्गेश कुमार, राजवीर सिंह और ट्रक चालक विश्राम सिंह घर से बुलाकर ले गए। गांव से करीब 300 मीटर दूर शमशान के पास चारों लोगों को शराब पीते देखा गया था। शाम करीब 5 बजे चीख पुकार मची तो घर से भाग कर पहुंचे, उस समय तीनों चाचा की लाठी डंडों से पिटाई कर रहे थे, लेकिन जब जाकर देखा तो लंबी-लंबी सांसें चल रहीं थीं। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
पिता अजब सिंह की ओर से तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है, कोई रंजिश भी नहीं है। शराब पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर पीटा गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन

चारों लोग शराब पीने के साथ घर से साथ ही गए थे। वहां पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और युवक की पिटाई की गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय मौत हुई है। तीनों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें